10000 Mahila Yojana Online Apply 2025 : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन

Short Information: 10000 Mahila Yojana Online Apply 2025 : बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और छोटे रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को ₹2,00,000 तक की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।
यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
10000 Mahila Yojana Overview
| विषय | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | 10000 Mahila Yojana Online Apply |
| योजना का प्रकार | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
| शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
| लाभ | ₹10,000 की आर्थिक सहायता |
| अतिरिक्त राशि | ₹2,00,000 तक |
| आवेदन शुरू | 07 सितंबर 2025 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mmry.brlps.in/ |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 की पात्रता (Eligibility)
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी –
- महिला बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो।
- आवेदिका की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
- महिला की शादी हो चुकी होनी चाहिए।
- महिला किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हो।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
किन-किन रोजगारों के लिए मिलेगा लाभ?
इस योजना के तहत महिलाएं निम्नलिखित रोजगार शुरू कर सकती हैं –
- फल/सब्जी/डेयरी प्रोडक्ट की दुकान
- किराना दुकान
- बर्तन / प्लास्टिक सामान की दुकान
- खिलौना व जनरल स्टोर
- कपड़ा / फुटवेयर / सिलाई दुकान
- बिजली उपकरण की दुकान
- कृषि कार्य
- बकरी पालन / मुर्गी पालन / गौ पालन
- ई-रिक्शा / ऑटो रिक्शा
- मोबाइल रिपेयर / रिचार्ज / स्टेशनरी / फोटोकॉपी
- ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक व कृत्रिम ज्वेलरी दुकान
10000 Mahila Yojana Online Applying Process
यदि आप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें जो कि कुछ इस प्रकार से हैं |
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेजपर जाएं।

- होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित प्रपत्र भरने के लिए क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें की आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (शहरी) का लाभ लेने हेतु यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने के बाद अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें की आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भर देना होगा।
- जानकारी को भरने के बाद आपको आवेदन फार्म में मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड कर लेना होगा।
Important Links
| कार्य | लिंक |
|---|---|
| New Form Download | Download |
| Online Apply | Click Here |
Read Also:-
Graduation Pass Scholarship New Portal 2025 – Apply Online for Financial Assistance
Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) 2025– Apply Online, Benefits, Eligibility & Documents
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana Registration 2025 – Apply Online
FAQ – 10000 Mahila Yojana Online Apply 2025
Q1. 10000 Mahila Yojana Online Apply 2025 क्या है?
यह बिहार सरकार की एक योजना है जिसके तहत महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 की आर्थिक सहायता और ₹2,00,000 तक की अतिरिक्त सहायता दी जाती है।
Q2. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ कौन ले सकता है?
बिहार की 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं, जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं, इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
Q3. 10000 Mahila Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट mmry.brlps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
Q4. इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं।
Q5. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से किन-किन रोजगारों की शुरुआत की जा सकती है?
इस योजना से महिलाएं किराना दुकान, फल-सब्जी व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग, पशुपालन, ई-रिक्शा/ऑटो आदि कार्य शुरू कर सकती हैं।
Disclaimer
RojgarAI.com is not affiliated with any government body. The content provided here is for informational purposes only. Please refer to the official site for confirmation and updates.
About Orrica Edge (RojgarAI)
At Orrica Edge (RojgarAI), we’re a dedicated team helping job seekers find the right opportunities faster.from Sarkari jobs,work from home , internships, hybrid roles, to admit cards, admissions, and yojna’s.we’ve got you covered. We also share interview tips to help you crack your next interview with confidence.Thousands have already benefited from our updates.
We are Team RojgarAi, committed to your career growth.